‘राजा जैसा महसूस कराना चाहती हूं पति को’, बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल का प्यार पर बयान हुआ वायरल
‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया है जिसमें उन्होंने रोमांस, शादी और फेमिनिज्म को लेकर विवादित बयान दिए। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वहीं बिग बॉस के घर में भी उनके बयानों का मजाक बन रहा है।