6 लाख के दहेज से भी नहीं भरा लालच का घड़ा; बंद कमरे में मिली नवविवाहिता की लाश, परिजनों ने लगाया आरोप

जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के ग्राम नगला पाती में विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 September 2026, 1:56 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी में एक शादी को अभी मुश्किल से 6 महीने ही बीते थे। हाथों की मेहंदी का रंग भी ठीक से नहीं उतरा था कि एक बेटी की जिंदगी का सफर खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया। मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के ग्राम नगला पाती में विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता राजेश कुमार पुत्र मुलायम सिंह निवासी ग्राम सिरसा, तहसील कुरावली ने थाना करहल में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

ये भी पढ़ें:   प्रेमिका की बरामदगी के बाद कोतवाली पहुंचा था युवक, कुछ देर बाद अंदर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

6 लाख का दान-दहेज, फिर भी नहीं थे खुश

थाना करहल क्षेत्र के ग्राम नगला पाती में कुरावली तहसील के ग्राम सिरसा निवासी राजेश कुमार ने अपनी बेटी शिवानी की शादी 24 मार्च 2026 को नगला पाती के रहने वाले अतुल के साथ की थी। पिता के मुताबिक, उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 2 लाख रुपये नकद, स्प्लेंडर प्लस बाइक, 15 ग्राम सोने की चेन, अंगूठी, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत करीब 6 लाख रुपये का दहेज दिया था। लेकिन, ससुराल वालों का लालच इससे भी नहीं मिटा।

ये भी पढ़ें:  हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे मासूम और बनाते रहे दरिंदे वीडियो, जमुई की इस खौफनाक घटना ने झकझोर कर रख दी इंसानियत

'दो लाख और लाओ', नशे में रोज होती थी दरिंदगी

मायके पक्ष की दी गई तहरीर में आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अतुल शराब पीकर शिवानी के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। ससुराल वाले लगातार 2 लाख रुपये अतिरिक्त नकद की मांग कर रहे थे। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो शिवानी को रोज शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

पिता पहुंचा तो फटी रह गईं आंखें, घर में पसरा था मौत का सन्नाटा

प्रताड़ना का यह सिलसिला 20 सितंबर को एक दर्दनाक अंत तक पहुंच गया। जब शिवानी के मायके वाले उसका हालचाल लेने ससुराल पहुंचे, तो घर में खौफनाक सन्नाटा था। अंदर जाने पर शिवानी उन्हें मृत अवस्था में मिली। वारदात के बाद पति अतुल, जेठ प्रवीन, जेठानी रिकी, सास मन सिंह और ससुर सुखवीर सिंह घर छोड़कर मौके से फरार हो चुके थे।

ये भी पढ़ें: Barabanki: निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म के गड्ढे में ऐसा क्या हुआ कि बुझ गए 3 घरों के चिराग?

बेटी की लाश देख बदहवास पिता ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए करहल के प्रभारी निरीक्षक (SHO) प्रदीप पांडे ने तत्काल पिता राजेश कुमार की तहरीर पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार ससुरालियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mainpuri

Published :  21 September 2026, 1:56 PM IST

Related News

Advertisement