पहले घरवालों के खिलाफ जाकर रचाई शादी, फिर घोंट दिया बीवी का गला, पढ़ें हापुड़ का दिलदहलाने वाला मामला

हापुड़ के पिलखुवा में प्रेम विवाह के बाद एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 June 2026, 12:04 PM IST
google-preferred

Hapur: पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में प्रेम-विवाह के बाद एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। रामपुरा पवला रोड स्थित अपना आश्रम कॉलोनी में सोमवार रात 28 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था

मृतका की पहचान सीमा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मोदीनगर की रहने वाली थी। सीमा के मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी ने करीब डेढ़ साल पहले अमन नाम के युवक से प्रेम-विवाह किया था। दोनों ने मंदिर में शादी की थी और उसके बाद साथ रह रहे थे। अमन पेशे से बिजली मैकेनिक बताया जा रहा है। दंपती का दो माह का एक बच्चा भी है।

हापुड़ में चली गोलियां: हत्या के मामले में फरार गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल, पिलखुवा पुलिस ने दबोचा

घरेलू विवाद के बीच हुई घटना

परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। सोमवार रात सीमा अपने घर में मृत मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस की शुरुआती जांच में भी महिला की मौत को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सीमा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने पीछे दो माह का मासूम बच्चा छोड़ गई है। परिवार में पिता मोनी, मां रितिका, बहनें शालू और स्वाति हैं। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।

Fire Incident: हापुड़ में आग का तांडव, दर्जनों झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख, बचाव कार्य जारी

आरोपी पति हिरासत में

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि सीमा के पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है।

Location :  Hapur

Published :  16 June 2026, 12:04 PM IST

Advertisement