छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर गया था आशीष, फिर थाने में हो गई मौत; पिता बोले- इस बार कुछ बदला-बदला था बेटा
हापुड़ के धौलाना थाने में रविवार को पहरा ड्यूटी कर रहे 22 वर्षीय सिपाही आशीष वर्मा ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष वर्ष 2025 में पुलिस में भर्ती हुआ था। परिवार के मुताबिक, छुट्टी के दौरान उसका व्यवहार बदला हुआ था और वह गुमसुम रहता था।