रायबरेली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,11 का तबादला

रायबरेली में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने 11 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। तबादलों को बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Raebareli: जिले में अपराध पर लगाम कसने और पुलिसिंग को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए रायबरेली पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। थानों और चौकियों की कार्यशैली पर लगातार नजर रखी जा रही है और जहां जरूरत महसूस हो रही है। वहां बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायबरेली के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए एक साथ 11 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। यह तबादले जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं।

बेहतर पुलिसिंग के लिए तबादले

रायबरेली जनपद में जारी तबादला सूची के अनुसार उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी स्तर के कुल 11 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस अधीक्षक का साफ संदेश है कि थानों और चौकियों पर तैनाती अब केवल औपचारिक नहीं होगी। कामकाज के आधार पर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। इन तबादलों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के साथ-साथ सुधारात्मक कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है।

रायबरेली में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात बदमाश के पैर में लगी गोली, 2 दर्जन मामले हैं दर्ज

उपनिरीक्षकों की बदली तैनाती

जारी आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक सचिन शर्मा को चुरूवा चौकी, बछरावां से हटाकर थाना जगतपुर भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक नितिन कुमार को पुलिस लाइन से चुरूवा चौकी, बछरावां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक सोनू पटेल का तबादला परैया नमकसार चौकी, नसीराबाद से कस्बा डलमऊ चौकी, डलमऊ किया गया है। उपनिरीक्षक विनय कुमार पाठक को कस्बा डलमऊ चौकी से हटाकर परैया नमकसार चौकी, नसीराबाद भेजा गया है।

मुख्य आरक्षी और आरक्षियों की नई जिम्मेदारी

मुख्य आरक्षी अमित सिंह को पुलिस लाइन से थाना मिलएरिया का हेड मोहर्रिर नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्य आरक्षी सुहैल अहमद को पुलिस लाइन से थाना महराजगंज और मुख्य आरक्षी नाजिम को थाना ऊंचाहार भेजा गया है। इसके साथ ही हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना मिलएरिया स्थानांतरित किया गया है।

रायबरेली में बागवानी मिशन को नई रफ्तार, किसानों को मिले करोड़ों के प्रोजेक्ट

पुलिस लाइन और थानों में संतुलन

आरक्षी रवि कुमार को पुलिस लाइन से थाना जगतपुर भेजा गया है। कांस्टेबल रक्षित निर्वाण और अवधेश कुमार को थाना सरेनी से हटाकर पुलिस लाइन तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि इन तबादलों से थानों और पुलिस लाइन के बीच संतुलन बेहतर होगा। फील्ड ड्यूटी को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 17 January 2026, 6:30 PM IST

Advertisement
Advertisement