फतेहपुर में लाठी-डंडों की बरसात से गांव बना रणभूमि महिलाएं और बच्चे जान बचाकर भागे, 12 से ज्यादा घायल

फतेहपुर के एक गांव में पुरानी रंजिश ने ऐसा रूप लिया कि पूरा इलाका हिंसा की चपेट में आ गया। लाठी-डंडों की बरसात और अफरा-तफरी के बीच कई लोग घायल हो गए। मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है और कार्रवाई तेज हो गई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 25 April 2026, 12:30 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनसेनपुर गौती गांव में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस खूनी संघर्ष में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, गांव में अचानक हुई इस हिंसा से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिलाएं और बच्चे जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। कई घरों के बाहर मौजूद लोग भी इस झगड़े की चपेट में आ गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हिंसा का वीडियो

घटना के दौरान किसी ग्रामीण ने पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बेरहमी से लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है और कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

शादी से लौट रहा था हंसता-खेलता परिवार… आधी रात ऐसा क्या हुआ कि 5 जिंदगियां एक पल में खत्म हो गईं?

पुलिस की सख्त कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस मामले में 5 महिलाओं समेत कुल 20 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों की पुरानी रंजिश लंबे समय से चल रही थी, जो समय-समय पर विवाद का रूप ले लेती थी। इस बार मामला इतना बढ़ गया कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

सोनभद्र में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने ली एक जान, चार की हालत गंभीर

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

मारपीट में घायल हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि आगे किसी तरह की अनहोनी न हो।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Fatehpur

Published :  25 April 2026, 12:30 PM IST

Advertisement