नशे के कारोबार पर बड़ा वार, फरार आरोपी पर कसा शिकंजा; कोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई

सोनभद्र में कोडिन कफ सिरप के अवैध कारोबार के मामले में फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क कर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 3 April 2026, 7:34 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: सोनभद्र में नशे के काले कारोबार पर बड़ा शिकंजा कसते हुए पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की है, जिसने फरार आरोपियों में खलबली मचा दी है। लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे एक आरोपी के खिलाफ अब कानून ने सख्त रुख दिखाया है और उसकी संपत्ति तक पहुंचकर उसे झटका दिया है।

फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में अवैध कोडिन कफ सिरप के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई मा. विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में की गई।

कौन है आरोपी?

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में विजय गुप्ता नाम का आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। वह मेसर्स शिवशक्ति फार्मा का प्रोप्राइटर बताया जा रहा है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार छिपता फिर रहा था।

“मजदूरों को न्याय दो” के नारों से गूंजा सोनभद्र, काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे इस विभाग के कर्मचारी, जानें पूरा मामला

किन धाराओं में दर्ज है केस?

इस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के साथ-साथ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराएं भी लगाई गई हैं। अवैध नशे के कारोबार से जुड़े मामलों में ये धाराएं बेहद सख्त मानी जाती हैं, जिससे आरोपी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

कैसे हुई कुर्की की कार्रवाई?

न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कुर्की की कार्रवाई की गई। इस दौरान स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में उद्घोषणा की गई और घर में मौजूद चल संपत्ति को चिन्हित कर जब्त किया गया। घरेलू सामान समेत कई चीजों को कब्जे में लिया गया।

सपनों की ऊँचाई: सोनभद्र की बेटी खुशबू रानी का देशभर में हुआ नाम, यूपीपीसीएस में हासिल की 21वीं रैंक

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस विभाग ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि जो भी इस तरह के अवैध धंधे में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 3 April 2026, 7:34 PM IST

Advertisement