गोवा से लेकर नेपाल बॉर्डर तक फैला था नेटवर्क? UP STF ने दबोचा बड़ा तस्कर, खुल सकते हैं कई राज
उत्तर प्रदेश एसटीएफ और गोवा पुलिस की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण मामले में वांछित चल रहे आरोपी अखलाक अहमद उर्फ मुन्ना मलिक को बहरेच से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी समेत हत्या, लूट, गैंगस्टर और कई अन्य गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी को अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।