हिंदी
जयमाला विवाद मामले में ग्रामीणों में आक्रोश (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Maharajganj: सोनौली में जयमाला स्टेज पर हुए विवाद में चड़लहा गांव नौतनवा थाना क्षेत्र निवासी विनोद प्रजापति की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बताया जा रहा है कि रविवार चड़लहा गांव से आई बारात कैथवलिया उर्फ बरगदही पहुंची थी, जहां जयमाला के दौरान फोटो खींचने को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान विनोद प्रजापति के सिर पर वार हुआ, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामले की जांच करती पुलिस
महराजगंज में बारातियों और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच मारपीट और हंगामा
घटना के बाद परिजन लाश को लेकर दुल्हन पक्ष के घर पहुंचे थे और हंगामा किया था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। जबकि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। सोनौली कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है मौके पर शांति व्यस्था कायम है।
Location : Maharajganj
Published : 27 April 2026, 6:20 PM IST
Topics : Jaimala Dispute Maharajganj Police Detain Three Individuals Sonauli News Villagers Outraged