हिंदी
महराजगंज में पुलिस कर रही टालमटोल
Maharajganj: जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार चौकी अंतर्गत बैरवा जंगल गाँव में बीते अप्रैल माह में एक घर में भीषण चोरी की वारदात के एक महीने बाद भी पुलिस ने अब तक घटना का मुकदमा तक दर्ज नहीं किया, पीड़ित का आरोप है सिर्फ जांच पड़ताल के नाम पर पुलिस टाल मटोल कर रही।
जानकारी के अनुसार अड्डा बाजार चौकी अंतर्गत बैरवा जंगल निवासी गुलाम अनवर ने बताया कि उनके घर में बीते 24 अप्रैल की रात को जब परिवार के लोग छत पर सो रहे थे इसी बीच मध्य रात्रि चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
महराजगंज में सख्ती: सीओ ने चलाया चेकिंग अभियान, हूटर-सायरन और काली फिल्म पर कार्रवाई
भोर में उनकी पत्नी जब नमाज पढ़ने उठी तो नजारा देखकर भौचक्का रह गई। परिवार के लोग मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना दी। अड्डा चौकी की पुलिस मौके पर पहुँच जाँच पड़ताल में जुट गई।
पीड़ित ने बताया कि घटना को एक माह से ऊपर बीत गए लेकिन पुलिस अब तक मुकदमा तक पंजीकृत नही किया। पीड़ित गुलाम के अनुसार 12 हजार नगद व करीब पांच लाख के जेवर चोर उठा ले गए। पुलिस सिर्फ जाँच पड़ताल व CCTV कैमरे तक ही रह गई। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज करने और मामले का खुलासा करने की मांग की है।
इस मामले में अड्डा चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल व CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही, जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।
Location : Maharajganj
Published : 3 June 2026, 7:56 PM IST