महराजगंज : सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा की रियलिटी चेक, नेपाल तक गूंजा अलर्ट

महराजगंज के भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी के डीआईजी दीपक बरनवाल ने दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान CCTV, स्कैनर और निर्माणाधीन ICP का निरीक्षण किया गया। नेपाल सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 3 June 2026, 2:39 AM IST
google-preferred

Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आज सोनौली बॉर्डर पर बड़ा निरीक्षण अभियान चलाया गया। एसएसबी के डीआईजी दीपक बरनवाल के दौरे ने सीमा पर सुरक्षा तंत्र की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

सीमा सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

डीआईजी दीपक बरनवाल ने सेक्टर मुख्यालय गोरखपुर के अंतर्गत सोनौली बॉर्डर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर लगे CCTV कैमरों, स्कैनिंग सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली को देखा। साथ ही निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) का भी निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आने-जाने वाले नागरिकों के साथ व्यवहार बेहतर और संवेदनशील होना चाहिए, लेकिन सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

महराजगंज में सख्ती: सीओ ने चलाया चेकिंग अभियान, हूटर-सायरन और काली फिल्म पर कार्रवाई

नेपाल सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय

दौरे के दौरान नेपाली सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी बैठक की गई। जिसमें सीमा सुरक्षा को लेकर आपसी समन्वय और सूचना साझा करने पर जोर दिया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर सहमति जताई।

संयुक्त निरीक्षण में कई एजेंसियां शामिल

इस उच्च स्तरीय निरीक्षण में SSB, सीमा शुल्क विभाग, उत्तर प्रदेश पुलिस, नेपाल प्रहरी और नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (APF) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सीमा सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।

Location :  Maharajganj

Published :  3 June 2026, 2:58 AM IST

Advertisement