हिंदी
श्रीराम जन्मोत्सव में भक्तों का तांता (फोटो सोर्स डाइनामाइट न्यूज)
Maharajganj: शुक्रवार को सिसवा नगर ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव असीम श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही घड़ी की सुइयों ने दोपहर के 12 बजाए, पूरा क्षेत्र 'भए प्रकट दीन दयाला, कौशल्या हितकारी' के शंखनाद, नगाड़ों की थाप और 'जय श्रीराम' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
महराजगंज में LPG गैस की किल्लत के बीच, DM संतोष कुमार शर्मा ने जनता से की अपील
सिसवा कस्बे में स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में पर्व के उपलक्ष्य में 24 घंटे का अखंड भजन-कीर्तन आयोजित किया गया। जन्मोत्सव के मुख्य समय पर मंदिर परिसर में शंखों और घंटों की गूँज के बीच भक्तों का उत्साह देखने को मिला। मंदिर के पुजारी विजय शर्मा द्वारा भगवान की अलौकिक झांकी सजाई गई। जबकि उमेश उमंग व अन्य भजन गायकों ने मधुर भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महिलाओं ने पारंपरिक सोहर और मंगलगीत गाकर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती कर छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। भगवान श्री राम, लक्ष्मण और सीता की झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महराजगंज: जुआ सरगना पर पुलिस छापा, गिरफ्तारी के बाद रहस्यमय तरीके से छोड़े जाने पर उठे सवाल
इस अवसर पर मुख्य रूप से लालजी सिंह, गोविंद सोनी (अधिवक्ता), मनोज केसरी (एडवोकेट), जितेंद्र वर्मा, अरुण पांडेय, विवेक चौरसिया, कृष्णमुरारी सिंह, अश्वनी रौनियार, अमित रौनियार और अरुण सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वही नगर कि प्राचीन ठाकुरद्वारा में भी धूम मची है।
प्रेम चित्र मंदिर रोड स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा में भी दोपहर 12 बजे भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी संजय मालवीय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती संपन्न कराई। यहाँ भी महिलाओं द्वारा गाए गए मंगल गीतों ने उत्सव की शोभा बढ़ाई।
जन्मोत्सव के समापन के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस सेवा कार्य में मुकेश जायसवाल, रितेश जायसवाल, अवध किशोर सुल्तानिया, मोहन रौनियार, विजय पाठक और सोनू मद्धेशिया का विशेष सहयोग रहा।
Location : Maharajganj
Published : 27 March 2026, 2:43 PM IST
Topics : Maharajganj News Navratri 2026 Ram Navami UP News