महराजगंज में LPG गैस की किल्लत के बीच, DM संतोष कुमार शर्मा ने जनता से की अपील

महराजगंज में LPG गैस और डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिलाधिकारी ने विराम लगाते हुए लोगों से संयम बरतने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 March 2026, 5:16 PM IST
google-preferred

Maharajganj: जनपद में इन दिनों LPG गैस, डीजल और पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से घबराने की बजाय संयम रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की ईंधन की किल्लत नहीं है और पर्याप्त मात्रा में गैस और पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध हैं।

जरूरत के हिसाब से ईंधन खरीदे उपभोक्ता

जिलाधिकारी ने महाष्टमी और रामनवमी के पावन अवसर पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान अफवाहों का माहौल बनाना या उन पर विश्वास करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग केवल अपनी आवश्यकता के अनुसार ही गैस, डीजल और पेट्रोल खरीदें और अनावश्यक रूप से स्टॉक जमा करने से बचें।

महराजगंज में चोरों का आतंक, शादी में जा रही महिला के साथ की लूटपाट; जेवर और नगदी की चोरी

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर भीड़ के कारण अस्थायी रूप से पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त होने की स्थिति बन सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे जनपद में कमी हो गई है। ऐसे में लोग नजदीकी अन्य पेट्रोल पंपों से ईंधन ले सकते हैं और अनावश्यक भीड़ लगाने से बचें।

जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संबंधित विभागों के साथ लगातार बैठक कर स्थिति की निगरानी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद में गैस और ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

महराजगंज में गैस सिलेंडर की जंग: सड़क पर लाइन लगाने पर पुलिस ने जब्त किए सिलेंडर, मचा हड़कंप

LPG गैस की उपलब्धता को लेकर भी जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों के अंतराल पर बुकिंग के साथ गैस उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के अंतराल पर पारदर्शी तरीके से गैस वितरण किया जा रहा है।

डीएम ने उपभोक्ताओं से की ये अपील

अंत में जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें, अफवाहों से दूर रहें और केवल जरूरत के अनुसार ही संसाधनों का उपयोग करें, ताकि सभी तक आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से पहुंचती रहें।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 26 March 2026, 5:16 PM IST

Advertisement