हिंदी
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है, जहां रेलवे ट्रैक पर 15 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध हालत में मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी घुघली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर द्वारा पुलिस को दी गई। बताया गया कि खुशहालनगर की ओर जाने वाले ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस जांच के दौरान शव की पहचान प्रिंस शर्मा (15 वर्ष) पुत्र गणेश शर्मा, निवासी करौता उर्फ नेबुईया के रूप में हुई। परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का लग रहा है। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जो किसी ट्रेन हादसे की ओर इशारा करते हैं। हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
महाराजगंज के घुघली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस इसे हादसा मान रही है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।#Maharajganj #RailwayTrack #UPNews pic.twitter.com/GLA3SsJ48r
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 11, 2026
महाराजगंज: कोतवाली में एसपी एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का एक्शन, लंबित मामलों पर फटकार
मृतक के पिता गणेश ठाकुर ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे का गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत पहले हत्या की गई और बाद में शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।
पुलिस ने परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। विवाद से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
महाराजगंज में सचिव को हटाने पर बवाल, पंचायत कर्मचारियों ने दी ये बड़ी चेतावनी, जानें पूरा मामला
इस घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग इसे हादसा और साजिश दोनों नजरिए से देख रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और सहयोग करने की अपील की है।
Location : Maharajganj
Published : 11 April 2026, 3:47 PM IST