हिंदी
नोएडा में मजदूरों की हड़ताल (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Noida: "मैं रोजाना 12 घंटे काम करती हूं। उसके बाद मुझे महीने के अंत में केवल ₹9000 मिलते हैं। मैं अपना परिवार कैसे चलाऊं? मेरे तीन बच्चे हैं, बच्चों का पालन पोषण ठीक तरीके से नहीं हो रहा है। आखिर हम क्या करें? हम मजदूर की आवाज को कौन सुनेगा? हम काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन कंपनी का अधिकारी साफ कहता है कि वेतन नहीं बढ़ेगा, इतने में ही कम करो, अगर नहीं करना तो बाहर का दरवाजा खुला हुआ है। ज्यादा 3-5 की तो नौकरी से निकाल दूंगा।" यह दर्द नीलम ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए बयां की।
पिछले 2 दिनों से हजारों मजदूरों की हड़ताल (Noida Labour Protest)
दरअसल, नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र में एक ग्लोबल एक्सपोर्ट कंपनी है, जहां पर करीबन 8 हजार मजदूर काम करते हैं। कंपनी के कर्मचारी वेतन वृद्धि के लिए आंदोलन पर हैं। पिछले 2 दिनों से कंपनी के कर्मचारी सड़कों पर हैं।
नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन
➡️नोएडा में हजारों की संख्या में मजदूर सड़कों पर उतरे
➡️वेतन बढ़ाने को लेकर 2 दिनों से मजदूरों का आंदोलन
➡️हजारों मजदूरों ने नोएडा दिल्ली और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली सड़क को किया ब्लॉक
➡️रिचा ग्लोबल कंपनी के हजारों कर्मचारी… pic.twitter.com/pYycLvRIK8— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 11, 2026
ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाना हुआ मुश्किल
अगर कोई व्यक्ति ग्रेटर नोएडा से नोएडा या दिल्ली आना चाहता है तो उसके लिए पिछले 2 दिनों से राह आसान नहीं है और आवागमन मुश्किल हो गया। गौतमबुद्ध नगर में स्थित कुलेसरा, फेस-2, सेक्टर-82 और भंगेल एलिवेटेड रोड को मजदूरों ने पूरे तरीके से ब्लॉक कर दिया है। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक सड़क पर बैठे रहेंगे। मजदूरों के सड़क जाम करने से हजारों लोग हर घंटे परेशान हो रहे। पुलिस-प्रशासन मौके पर है, लेकिन मजदूरों की मांग पर कोई समाधान नहीं हुआ।
डाइनामाइट न्यूज़ से बयां किया दर्द
डाइनामाइट न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची और वहां बैठे लोगों से बातचीत की। मौके पर मौजूद लोगों का साफ कहना है कि जब तक वेतन में वृद्धि नहीं होगी, तब तक सड़कों पर बैठे रहेंगे। मजदूरों का कहना है कि हम सड़क पर बैठने के लिए मजबूर हैं, हमें इंसाफ चाहिए।
Location : Noida
Published : 11 April 2026, 6:27 PM IST