ज्योतिबा राव फुले जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 के लिए एकजुटता का संदेश

समाजवादी पार्टी कार्यालय, महराजगंज में प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की जयंती जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Updated : 11 April 2026, 3:41 PM IST
google-preferred

Maharajganj News: समाजवादी पार्टी कार्यालय, महराजगंज में प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की जयंती जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप शामिल हुए।

महात्मा फुले एक महान समाज सुधारक

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजपाल कश्यप ने कहा कि महात्मा फुले महान समाज सुधारक, चिंतक और क्रांतिकारी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने महिलाओं, पिछड़ों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया तथा शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का प्रमुख माध्यम बताया।

वर्ष 2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य

उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी “पीडीए” (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की अवधारणा को मजबूत कर रही है और वर्ष 2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

Maharajganj: जितेंद्र मौर्य की मौत हत्या या हादसा? अंतिम संस्कार से इनकार, पुलिस छावनी में तब्दील गांव; जानें पूरा मामला

सामाजिक न्याय और आरक्षण की अवधारणा

जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा फुले को सामाजिक न्याय और आरक्षण की अवधारणा का अग्रदूत माना जाता है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष बल दिया और समाज को अंधविश्वास एवं कुरीतियों से मुक्त करने के लिए जीवन समर्पित किया।

Sonbhadra Politics: सपा ने भाजपा से मांगा 9 साल का हिसाब

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित

कार्यक्रम को जिला महासचिव समसुद्दीन अली, अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, प्रणय गौतम, पूर्व विधायक श्रीपाद आजाद, बिंद्रेश कनौजिया, जीव जनसभा जिला अध्यक्ष अमरजीत साहनी, छात्र सभा जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव, नौशाद आलम, राजेश निषाद, आनंद निषाद और गीता रत्ना पासवान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।इस अवसर पर अशोक पासवान, अब्दुल्ला, हीरालाल जख्मी, ललीतू, निशा, जावेद, लकी अली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव की भी विशेष उपस्थिति रही।

Location :  Maharajganj

Published :  11 April 2026, 3:41 PM IST

Advertisement