हिंदी
एडिशनल एसपी पहुंचे मौके पर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: कोल्हुई क्षेत्र के इलाहवास टोला स्थित लखनपुर गांव में शनिवार को तनावपूर्ण माहौल बना रहा। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई जितेंद्र मौर्य की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद गांव में पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र को पुलिसिया छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
शुक्रवार को जितेंद्र मौर्य का शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। उनका आरोप है कि जितेंद्र की मौत सामान्य नहीं बल्कि एक सोची-समझी हत्या है। परिजनों ने स्पष्ट कहा कि जब तक हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस फैसले से प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई।
Maharajganj: कोल्हुई थाने में तैनात होमगार्ड की अचानक मौत, आखिर रात में ऐसा क्या हुआ?
शुक्रवार से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को एडिशनल एसपी सिद्धार्थ और एसडीएम शैलेन्द्र गौतम मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।
स्थिति को देखते हुए गांव में पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों और प्रशासन के बीच वार्ता का कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका था। प्रशासन जहां शांति बनाए रखने और अंतिम संस्कार कराने की कोशिश में है, वहीं परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं। पूरे मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Maharajganj: घायल मिला था युवक, अब मौत के बाद मचा बवाल, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
कोल्हुई क्षेत्र के इलाहावास गांव के टोला लखनपुर निवासी जितेंद्र मौर्य उम्र करीब 27 वर्ष बीते तीन अप्रैल को बृजमनगंज थानाक्षेत्र के हबीबगढ़ गांव के पास संदिग्श रूप से घायल पाया गया था। इलाज के दौरान मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की मौत को हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पूर्व युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला था। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने के कारण उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और अंततः उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि यह कोई साधारण घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उनका कहना है कि युवक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। परिजनों ने इस मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Location : Maharajganj
Published : 11 April 2026, 12:31 PM IST