मुजफ्फरनगर में ‘बुर्का गैंग’ का खौफ, CCTV में कैद हुई चोरी

मुजफ्फरनगर के गोल मार्केट में बुर्खा गैंग द्वारा दिनदहाड़े बैग चोरी की घटना CCTV में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 11 April 2026, 3:43 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोल मार्केट में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं का समूह दुकानों को निशाना बना रहा है। ये महिलाएं पहले इलाके की रेकी करती हैं और फिर मौका मिलते ही सामान लेकर फरार हो जाती हैं।

CCTV में कैद हुई करतूत

शुक्रवार को हुई एक घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया। एक दुकान के बाहर रखे डेमो पिट्ठू बैग को बुर्खा पहने एक महिला ने चुपके से उठा लिया। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला पहले इधर-उधर नजर दौड़ाती है और जैसे ही मौका मिलता है, बैग को उठाकर अपने झोले में डाल लेती है। इस दौरान उसके साथ 2-3 अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं, जो उसे कवर दे रही थीं।

दुकानदार को ऐसे लगी भनक

दुकानदार हर्ष गुलाटी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। उन्होंने कहा कि जब शाम को सामान चेक किया गया तो एक बैग गायब मिला। इसके बाद CCTV फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी घटना सामने आई। दुकानदार के अनुसार, चोरी हुआ बैग डेमो के लिए रखा गया था, जिसकी कीमत करीब 1600 रुपये थी।

मुजफ्फरनगर में फीस के नाम पर ‘लूट’ का आरोप, सड़क पर उतरी शिवसेना, स्कूलों को दी ये चेतावनी

“कानून का डर नहीं रहा”

दुकानदार ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और ऐसा लगता है कि आरोपियों को कानून का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि बाजार में पुलिस की मौजूदगी बेहद कम है, जबकि पास में ही पुलिस चौकी मौजूद है। दुकानदार ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि अगर इसी तरह चोरी होती रही, तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आ गई है। सिद्धार्थ मिश्रा के अनुसार 10 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया। जांच में पता चला कि घटना गोल मार्केट की है जिसके बाद पुलिस ने दुकान मालिक से तहरीर लेकर कार्रवाई कर रही है।

मुजफ्फरनगर में सपा ने अंबेडकर जयंती को बनाया मिशन, बूथ से सेक्टर तक मजबूत करने की तैयारी

गैंग की तलाश में पुलिस

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही शहर में चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  11 April 2026, 3:43 PM IST

Advertisement