हिंदी
मासिक बैठक
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश की राजनीति में जैसे-जैसे 2027 विधानसभा चुनाव की आहट तेज हो रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक दल भी अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी इसे संविधान, सामाजिक न्याय और बहुजन चेतना के संदेश को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाने के अभियान के रूप में देख रही है।
मुजफ्फरनगर में सपा ने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हर विधानसभा के सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने और बूथ संगठन मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सामाजिक न्याय,… pic.twitter.com/NetCj5TTjU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 7, 2026
मंगलवार को सपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विस्तृत रणनीति पर चर्चा की। बैठक में यह तय किया गया कि इस बार जिले की हर विधानसभा के प्रत्येक सेक्टर स्तर पर डॉ. अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ता संविधान की रक्षा का संकल्प लेंगे और बाबा साहब के विचारों को आम जनता तक पहुंचाएंगे।
जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह कार्यक्रम पूरे जिले में एक संगठित अभियान की तरह चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता और बूथ स्तर का संगठन है। इसी वजह से पार्टी की प्राथमिकता हर बूथ पर मजबूत टीम खड़ी करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय मोड में लाना है।
मुजफ्फरनगर में BSP ने 2027 चुनाव के लिए भरी हुंकार, इस दिन होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन
बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दिए कि पार्टी संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक फिर से मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से प्रचार-प्रसार तेज करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और सामाजिक न्याय के मुद्दे को मजबूती से उठाने की अपील की।
बैठक के दौरान समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव मौलाना मोहम्मद मुस्तफा का स्वागत किया गया। वहीं जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन के बड़े भाई जिशान अहमद और उनकी भाभी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।
Location : Muzaffarnagar
Published : 8 April 2026, 2:28 AM IST