Sonbhadra Crime: रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिलने से मची सनसनी; जानें पूरा मामला
सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त व जांच शुरू कर दी है।