Maharajganj: छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के सपाई, SDM को सौंपे ज्ञापन में उठाए बड़े सवाल

नीट (NEET) परीक्षा में कथित भारी अनियमितता, पेपर लीक और दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नौतनवा तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 July 2026, 1:03 AM IST
google-preferred

Maharajganj: नीट (NEET) परीक्षा में कथित भारी अनियमितता, पेपर लीक और दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नौतनवा तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नौतनवा कुणाल को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही, नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक प्रकरण के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

इसके अलावा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने तथा आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

महराजगंज: बैंकों की लापरवाही पर CDO का सख्त रुख, दे डाली ये बड़ी चेतावनी; युवाओं को ऋण पर कही ये बड़ी बात

प्रतियोगी परीक्षा में पारदर्शीता की मांग

सपा नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं रहेगी तो देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी।

महराजगंज: बॉर्डर की सबसे बड़ी चुनौती- तस्करी, क्या नये एसडीएम बदल पाएंगे तस्वीर? तस्करी, भूमि विवाद मामलों पर जानिए क्या बोले

ज्ञापन सौंपने वालो में विक्रम यादव (विधानसभा अध्यक्ष), बैजू यादव(राष्ट्रीय सचिव),जय प्रकाश यादव, बाबूलाल, भीम कुमार, शिव अवतार, मो हनीफ, राम नारायण, कमरुद्दीन, बहादुर सोनी, लक्ष्मण साहनी समेत सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  23 July 2026, 12:56 AM IST

Related News

Advertisement