हिंदी
चंद्रशेखर सिंह बने अध्यक्ष (Img: Dynamite News)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जनपद शाखा महराजगंज के द्विवार्षिक अधिवेशन में एक बार फिर चंद्रशेखर सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। डीपीआरसी महराजगंज में आयोजित अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध ढंग से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। संघ के महामंत्री डॉ. आशीष कुमार सिंह ने पिछले दो वर्षों के कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत करते हुए संगठन की उपलब्धियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने भी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया और कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर उसे भंग करने की घोषणा की।
Kanpur Dehat: सुबह-सुबह जंगल में दिखा भयावह मंजर, गांव में मच गया सन्नाटा; आखिर ऐसा क्या हुआ?
अधिवेशन में सर्वसम्मति से एडीओ पंचायत संघ के अध्यक्ष विनय पांडेय को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी गोपेश्वर पटेल ने चंद्रशेखर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विकास खंडों से आए ग्राम पंचायत अधिकारियों ने एक स्वर में समर्थन किया। इसके बाद उन्हें पुनः अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश सिंह और आनंद पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर सर्वोत्तम विश्वकर्मा, अभिषेक पांडेय, प्रमोद यादव एवं राज किशोर यादव को चुना गया। डॉ. आशीष कुमार सिंह महामंत्री, जबकि विष्णु प्रिया दुबे, अवधेश यादव और रंगपाल चौधरी मंत्री बनाए गए। इसके अलावा संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रतिनिधि सहित अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं और शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में ग्राम पंचायत कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा तथा आवश्यक मामलों को शासन स्तर पर भी भेजा जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। अधिवेशन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों सहित जिले भर के ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 7 June 2026, 3:24 PM IST
Topics : Chandra Shekhar Singh DPRO Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Panchayat Officer Association