Kanpur Dehat: सुबह-सुबह जंगल में दिखा भयावह मंजर, गांव में मच गया सन्नाटा; आखिर ऐसा क्या हुआ?

कानपुर देहात के एक शांत से इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जंगल के भीतर एक पेड़ से युवक का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला। यह खबर पूरे गांव में डर और चर्चा का कारण बन गई। आखिर क्या थी वह वजहें जो एक युवा जीवन को इस मोड़ तक ले आईं।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 7 June 2026, 3:07 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जंगल में लटकता मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अरविंद उर्फ कल्लू का शव गांव से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में घनी झाड़ियों के बीच बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

मृतक के परिजनों ने दी जानकारी

परिजनों के मुताबिक अरविंद नशे का आदी था। उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व लक्ष्मी देवी के साथ हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा मां लज्जा देवी और छोटे भाई विकास और धर्मेंद्र हैं। बताया गया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले बाहर काम करने के दौरान वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसके बाद से घर पर ही रह रहा था।

भारत की खाद पर नेपाल में काला कारोबार, महराजगंज में SSB और कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, तस्करों की टूटी कमर

शनिवार को घर से लापता हुआ था अरविंद

शनिवार दोपहर वह नशे की हालत में घर से निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात भर खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह ग्रामीणों के साथ परिजन जंगल की ओर पहुंचे, जहां उसका शव पेड़ से लटका मिला।

मौत की खबर से पत्नी हुई बदहवास

घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी लक्ष्मी देवी बदहवास हो गईं, जबकि मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। मंगलपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक मिलन सिरोही ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र कराए।

बड़ा हादसा: ETP Plant में जहरीली गैस और 4 लोगों की दर्दनाक मौत, सूरत से लेकर वराछा तक हड़कंप

पुलिस अधिकारी ने दी घटना की जानकारी

उप निरीक्षक मिलन सिरोही ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  7 June 2026, 3:07 PM IST

Related News

Advertisement