ग्राम पंचायत अधिकारी संघ महराजगंज की कमान फिर चंद्रशेखर सिंह के हाथों में, DPRO की मौजूदगी में सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष
डीपीआरसी महाराजगंज में आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में चंद्रशेखर सिंह को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया। डीपीआरसी में हुए इस चुनाव में पूरी कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध हुआ, जिसमें कई नए और पुराने चेहरों को जिम्मेदारी मिली।