UP News: महराजगंज में आधा दर्जन छात्र-छात्राएं बनीं अधिकारी, मिशन शक्ति ने दी नई उड़ान

महराजगंज में महिला कल्याण विभाग के मिशन शक्ति अभियान के तहत एक अनोखी पहल हुई। आधा दर्जन बालिकाओं को जिले के विभिन्न विभागों में एक दिन के लिए अधिकारी बनाया गया। प्रशासनिक अनुभव ने बालिकाओं में भरा आत्मविश्वास। जानिए पूरी खबर

महराजगंज: महिला कल्याण विभाग, जिला कार्यालय महराजगंज के तत्वावधान में मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को एक प्रेरणादायी पहल की गई। जिले की छह प्रतिभाशाली छात्राओं को एक दिन के लिए जिला स्तर के प्रमुख पदों की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को नेतृत्व, निर्णय क्षमता और प्रशासनिक अनुभव से जोड़ना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव ने की। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, श्रेया मिश्रा (जिला कार्यक्रम अधिकारी) सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में निम्न छात्राओं ने एक दिन के लिए विभिन्न पदों पर कार्य किया-

जिला प्रोबेशन अधिकारी – सौम्या पाठक, पिता चंद्रमौली पाठक, कक्षा 12वीं, प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कॉलेज, सिसवा बाजार। सौम्या ने कुल छह शिकायतकर्ताओं की सुनवाई की और दो विधवा पेंशन मामलों का तत्काल निस्तारण कराया।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी – अनुष्का पांडे, पिता अखिलेश्वर पांडे, सिसवा बाजार। उन्होंने विकलांगजन कल्याण पेंशन योजनाओं की समीक्षा की और शीघ्र लाभ वितरण पर बल दिया।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी – चांदनी यादव, पिता संतोष यादव, ओबरी चौक बाजार। चांदनी ने छात्रवृत्ति और पिछड़ा वर्ग विवाह सहायता योजना पर चर्चा की।

महराजगंज में एक और रहस्यमय मौत: फंदे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

जिला समाज कल्याण अधिकारी – सोनम वर्मा, पिता बाबूराम चौरसिया, धर्मपुर बाजार। सोनम ने वृद्धा पेंशन और सामूहिक विवाह योजना से संबंधित बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली।

जिला पंचायती राज अधिकारी – आंचल यादव, पिता नरसिंह यादव, सूर्यनारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज, भिटौली। उन्होंने ग्रामीण पंचायत योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी – सलोनी दुबे, पिता देवेंद्र दुबे, उसी विद्यालय से। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की मातृत्व वंदना योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।

साथ ही साथ एक दिन की जिला पंचायतराज अधिकारी आंचल यादव ने ग्राम पंचायत चैनपुर की समूह की महिलाओं की सामूहिक शौचालय भुगतान संबंधी समस्या का निस्तारण किया गया। इसके अलावा आंचल ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के ऑपरेटर के साथ वीसी की और जरूरी निर्देश दिया। इसके अतरिक्त उन्होंने अन्य मामलों की भी सुनवाई की।

इस मौके पर जेंडर स्पेशलिस्ट रत्ना तिवारी, संजा देवी, आंकड़ा विश्लेषक प्रिंस दुबे, केयरटेकर रामनवल, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 8 October 2025, 7:55 PM IST