महराजगंज में क्रिसमस की धूम! स्कूल,कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांता क्लाज ने बच्चों को दिया ये संदेश
कोल्हुई स्थित मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, खरहरवा, कोल्हुई, महराजगंज में क्रिसमस पर्व को हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम, शांति, सेवा एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को विकसित करना रहा।