DPRO की शिकायत पर DM का एक्शन, सुस्त कार्यशैली पर ADO पंचायत को चेतावनी

विकास कार्यों और जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने IGRS पर खराब प्रदर्शन को लेकर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। मिठौरा और घुघली ब्लॉक के प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महराजगंज: विकास भवन सभागार में आयोजित विकास कार्यों एवं IGRS शिकायतों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का सख्त तेवर देखने को मिला। बैठक के दौरान जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और खराब प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कई विभागों के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADO पंचायतों को कड़ी फटकार

समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में सबसे ज्यादा लापरवाही एडीओ पंचायत मिठौरा उसके बाद घुघली की पाई है। डीपीआरओ की शिकायत पर डीएम ने मिठौरा और घुघली ब्लॉक के IGRS प्रदर्शन को बेहद खराब बताते हुए संबंधित ADO पंचायतों को कड़ी फटकार लगते हुए चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही सीधे कार्रवाई का कारण बनेगी।

अधिकारियों के कार्यों की भी समीक्षा

बैठक में बिजली विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सभी खंड विकास अधिकारियों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शिकायतों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

गोरखपुर: चोरी-छिनैती गैंग पर पुलिस का शिकंजा, दो शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि उनके मुख्य विकास अधिकारी कार्यकाल में शुरू किया गया "ब्रांड महराजगंज" अभियान जिले की पहचान बना था। अब विकास योजनाओं की गति को फिर से तेज करते हुए उस अभियान को नए उत्साह के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि जनपद विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों का आयुष्मान कार्ड हर हाल में बनाया जाए, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Gorakhpur News: जीवन और मौत से जूझ रहे रितेश के परिजनों की गुहार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी भोला नाथ कन्नौजिया, एसी विद्युत एपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  18 June 2026, 8:24 PM IST

Related News

Advertisement