Maharajranj: विकास विभाग और पंचायती राज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 BDO और 7 ADO पंचायत का तबादला

महराजगंज में विकास विभाग और पंचायती राज व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। एक साथ कई अधिकारियों के तबादले के बाद अलग-अलग ब्लॉकों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। प्रशासन इसे विकास कार्यों में तेजी लाने की कवायद मान रहा है।

Maharajranj: जनपद के विकास विभाग और पंचायती राज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने पांच खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और सात सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ पंचायत) के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के बाद कई विकास खंडों की प्रशासनिक कमान बदल गई है।

लंबे समय बाद हुए इस व्यापक तबादले को विकास कार्यों में तेजी लाने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

किसे कहां भेजा गया?

मुख्य विकास अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार एडीओ पंचायत नजीर अहमद को पिपरौली से महराजगंज सदर ब्लॉक भेजा गया है। विनय कुमार पांडेय को निचलौल से घुघली ब्लॉक, गुड्डू प्रसाद को पनियरा से निचलौल, राधेश्याम सिंह को फरेंदा से पनियरा और वीरेन्द्र यादव को धानी से फरेंदा ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संजय को धानी ब्लॉक में एडीओ पंचायत के रूप में तैनात किया गया है। देवेंद्र पटेल के संबंध में भी स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।

जनता का पैसा हड़पने वालों को नहीं छोड़ेंगे… देवरिया में डीएम का बड़ा एक्शन, ग्राम प्रधान समेत दो सचिवों पर गिरी गाज

फरेंदा भेजे गए अतुल कुमार

वहीं खंड विकास अधिकारियों के तबादले में अतुल कुमार को पनियरा से फरेंदा भेजा गया है। राजकुमार को फरेंदा से बृजमनगंज, कृष्णकांत शुक्ल को बृजमनगंज से परतावल तथा अर्जुन प्रसाद चौधरी को परतावल से सिसवा ब्लॉक का दायित्व सौंपा गया है। हाल ही में जिले में कार्यभार ग्रहण करने वाले महेश कुमार को ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रशासन की मंशा विभिन्न विकास खंडों में योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाना है। पंचायतों में स्वच्छता, मनरेगा, आवास योजना, ग्राम विकास, पंचायत भवनों के संचालन और अन्य विकास योजनाओं की नियमित निगरानी में एडीओ पंचायत और बीडीओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में अधिकारियों के इस बड़े पैमाने पर हुए स्थानांतरण का सीधा असर विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता पर पड़ने की संभावना है।

गीतकार प्रसून जोशी, पूर्व CJI DY चंद्रचूड़, उद्योगपति सिंघानिया समेत 9 दिग्गजों को मिला NBT भूषण और नवरत्न सम्मान

विकास भवन में जारी इस आदेश के बाद पूरे दिन अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच नई तैनातियों को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। कई ब्लॉकों में नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  5 July 2026, 7:42 PM IST

Related News

Advertisement