लोन का झांसा, साइबर फ्रॉड का जाल! मुजफ्फरनगर में फर्जी खातों के जरिए देशभर में ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब

मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ग्रामीण और सीधे-साधे लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवाता था

Updated : 18 June 2026, 3:35 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar News:  मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ग्रामीण और सीधे-साधे लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवाता था और बाद में उन्हीं खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाले साइबर अपराधों में करता था।

युवकों ने फाइनेंस के जरिए लोन दिलाने का भरोसा

मामले का खुलासा तब हुआ जब भोपा क्षेत्र की एक महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि कुछ युवकों ने फाइनेंस के जरिए लोन दिलाने का भरोसा देकर उनका बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाता खुलवाया था। इसके बाद आरोपियों ने पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लिए। काफी समय बीतने के बावजूद लोन नहीं मिला तो महिला को संदेह हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की।

आखिर क्यों फूट पड़ा समूह सखियों का गुस्सा? कलेक्ट्रेट तक पहुंचा आंदोलन, दी बड़े फैसले की चेतावनी

लाखों रुपये का संदिग्ध लेन-देन

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के खाते से साइबर ठगों द्वारा लाखों रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया गया था। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि गिरोह ने कई अन्य ग्रामीणों को भी इसी तरह अपने जाल में फंसा रखा था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर मॉल रोड के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन तोमर उर्फ शुभम निवासी बड़ौत बागपत, बादल राणा निवासी दोघट बागपत, आशू त्यागी और नवनीत त्यागी निवासी धनौरा मंडी अमरोहा के रूप में हुई है।

IPL 2027: इन बड़े बदलावो को मिली IPL 2027 में मंजूरी, जानिए क्या है Plan?

आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस ने इनके कब्जे से सात एटीएम कार्ड, चार फर्जी आधार कार्ड, पासबुक, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को तीन हजार रुपये देकर उनके बैंक खाते और पूरी बैंकिंग किट अपने कब्जे में ले लेते थे, फिर इन खातों की जानकारी साइबर अपराधियों को बेच देते थे। फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य साथियों और साइबर नेटवर्क से जुड़े बड़े अपराधियों की तलाश में जुटी है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  18 June 2026, 3:35 PM IST

Advertisement