बुलंदशहर में अवैध संबंध बनाने के बाद आशिक का मर्डर, आखिर परिवार के 5 लोग कैसे बने जल्लाद?

बुलंदशहर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक डेविड की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 8 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या गांव के ही एक खेत में की गई थी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 12 October 2025, 8:38 PM IST
google-preferred

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में शनिवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। यह पूरा मामला अनूपशहर थाना क्षेत्र के नगला भोपतपुर गांव का है, जहां ओमप्रकाश के बेटे डेविड का शव खेत में पड़ा मिला था। परिजनों की तहरीर के आधार पर अनूपशहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। स्वाट टीम और अनूपशहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग बना कारण

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। गिरफ्तार आरोपियों में अंजली (पत्नी मुनेश), मुनेश (पुत्र प्रेमपाल) और प्रेमपाल (पुत्र हुक्म सिंह) शामिल हैं। सभी आरोपी नगला भोपतपुर गांव के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया कि डेविड और मुनेश की पत्नी अंजली के बीच प्रेम संबंध थे। डेविड अक्सर अंजली से मिलने उसके घर आता था।

जम्मू कश्मीर में चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस, पार्टी ने इलेक्शन से किया किनारा, जानें हैरान करने वाली वजह

घटना की रात क्या हुआ?

घटना 11 अक्टूबर 2025 की रात की है। उस रात मुनेश को अपनी पत्नी अंजली पर शक हुआ। उसने अपनी बहन मीना को अंजली के कमरे में झांकने को कहा। मीना ने डेविड और अंजली को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद प्रेमपाल, मीना और मीना के पति प्रमोद ने गुस्से में आकर डेविड का गला घोंट दिया। यह हत्या अंजली के सामने ही की गई, लेकिन उसने इसका विरोध नहीं किया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गांव के ही एक खेत में फेंक दिया था, जहां अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

मध्य प्रदेश में CBI का बड़ा एक्शन: रिश्वतखोर SBI अफसर को जाल बिछाकर दबोचा, जानें कैसे चूस रहा था गरीबों का खून

तेजी से हुई जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी

पिता ओमप्रकाश की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। स्वाट टीम और अनूपशहर थाना पुलिस की त्वरित जांच के बाद संदेह के आधार पर अंजली, मुनेश और प्रेमपाल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अब इस केस में शामिल अन्य आरोपियों मीना और प्रमोद की तलाश में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस का बयान

पुलिस अधीक्षक ने बताया, “हत्या प्रेम संबंधों और पारिवारिक असहमति के चलते की गई। मृतक और महिला के बीच अवैध संबंध हत्या का मुख्य कारण बने हैं। फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और शेष की तलाश जारी है।”

Location : 
  • Bulandshahr

Published : 
  • 12 October 2025, 8:38 PM IST