दिनदहाड़े गुंडागर्दी! बाइक से ओवरटेक कर रोकी रोडवेज बस, चालक-परिचालक को पीटा

महराजगंज कोल्हुई कस्बे में रविवार को दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां बाइक सवार युवकों ने गोरखपुर से सोनौली जा रही रोडवेज बस को ओवरटेक कर रोक लिया और चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर दी।

Updated : 17 May 2026, 6:24 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज कोल्हुई कस्बे में रविवार को दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां बाइक सवार युवकों ने गोरखपुर से सोनौली जा रही रोडवेज बस को ओवरटेक कर रोक लिया और चालक व परिचालक के साथ मारपीट की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिससे यात्रियों में भी दहशत फैल गई।

फरेंदा में हुए विवाद के बाद पीछा करने का आरोप

सोनौली डिपो के चालक अनिल पांडेय ने बताया कि फरेंदा के पास चार सवारियों को उतारने के दौरान हल्का विवाद हुआ था। आरोप है कि उन्हीं सवारियों ने फोन कर दिया इसके बाद बाइक सवार युवक बस का पीछा करते हुए कोल्हुई तक पहुंचे और लोटन तिराहे से पहले बस को ओवरटेक कर रोक लिया।

चालक के अनुसार करीब 10 से 12 युवकों ने बस रुकवाकर चालक और परिचालक के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान परिचालक विनोद कुमार मिश्रा का सिर फट गया, जबकि चालक को भी गंभीर चोटें आईं।

Nainital: झीलों के शहर में छिपे हैं सुकून के ऐसे राज, जिन्हें देखकर हर यात्री कह उठेगा- यहीं बस जाना है!

उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और कोल्हुई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है घटना के प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने भी पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की। यात्रियों का कहना है कि अचानक बस रोककर जिस तरह हमला किया गया, उससे बस में अफरा-तफरी मच गई।

कानपुर में मूर्ति विवाद ने पकड़ा तूल : सपा MLA अमिताभ बाजपेई खून से लिखा- ‘मूर्ति कब लगेगी’

पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मामले में एसएसआई सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी

Location :  Maharajganj

Published :  17 May 2026, 6:19 PM IST

Advertisement