गाजियाबाद में पति की मौत के बाद जेठ बना हैवान, दुष्कर्म कर महिला और बेटियों को निकाला सड़क पर

गाजियाबाद में एक महिला ने अपने जेठ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ठगी और घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे चार बेटियों के साथ सड़क पर रहने को मजबूर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 5 June 2026, 6:42 AM IST
google-preferred

Ghaziabad : मोदीनगर क्षेत्र से सामने आया एक सनसनीखेज मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। एक महिला ने अपने ही जेठ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, लाखों की ठगी और घर से बेदखल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसे चार मासूम बेटियों के साथ सड़क पर रात गुजारने के लिए मजबूर कर दिया गया। जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

पीड़िता के गंभीर आरोप

नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद उसके जेठ ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार शोषण किया। महिला का कहना है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने पैतृक गांव देवरिया भी ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस दौरान उसकी लाखों रुपये की नकदी और जेवरात भी हड़प लिए गए।

घर से निकाला, जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब आरोपी ने उसकी संपत्ति हड़प ली तो उसे देवरिया छोड़कर मोदीनगर भाग आया। इसके बाद जेठ और उसके एक साथी की बहन ने महिला और उसकी चारों बेटियों को घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, दोबारा घर में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

आधी रात को गोलियों की आवाज से गूंजा गाजियाबाद, महिलाओं के दुश्मनों को मारी गोली, ग्रेटर नोएडा तक फैला था आतंक

तहसील में पहुंचकर किया हंगामा

न्याय की मांग को लेकर महिला अपनी चारों बेटियों और कॉलोनी की अन्य महिलाओं के साथ बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंची और जोरदार हंगामा किया। महिला ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महिला मूल रूप से देवरिया की रहने वाली है। उसका पति टायर फैक्ट्री में काम करता था और तीन साल पहले उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से महिला अपने ससुराल में ही रह रही थी। जहां अब यह पूरा विवाद सामने आया है।

इस मामले को लेकर एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Ghaziabad

Published :  5 June 2026, 5:56 AM IST

Advertisement