हिंदी
सांप (Img : Google)
Budaun : अलापुर थाना क्षेत्र के फाजिल नगला गांव में शुक्रवार को बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे 22 वर्षीय युवक की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मौसम खराब होने के चलते ऐसे पंतनगर के हेलीपैड पर अटके राहुल गांधी... फिर यहीं से टहलते हुए फोन पर अल्मोड़ा की जनसभा को संबोधित किया.... pic.twitter.com/jKc43ZEiEI
— Dinesh Dangi (@dineshdangi84) June 4, 2026
जानकारी के अनुसार, फाजिल नगला निवासी अमर सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सूरज शुक्रवार दोपहर खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाने के लिए वह खेत में कटी हुई मक्के की फसल को तिरपाल से ढकने लगा। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया।
सांप के काटते ही सूरज की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे किसान और परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल बदायूं लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव को गांव वापस ले आए। जैसे ही सूरज की मौत की खबर घर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां, पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पर पहुंच गए।
ग्रामीणों के अनुसार सूरज मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। यह खेती-किसानी करके अपने परिवार का सहारा बनता था। उसकी अचानक मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। लोग इस घटना को बेहद दुखद और असामयिक बता रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपायों के बजाय तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाना चाहिए। जहां एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध होता है। समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है।
Location : Budaun
Published : 5 June 2026, 1:40 AM IST