दिल्ली अग्निकांड के बाद मुजफ्फरनगर में फायर सेफ्टी पर बड़ा एक्शन, कमी मिली तो…

दिल्ली अग्निकांड के बाद मुजफ्फरनगर प्रशासन ने होटलों में फायर सेफ्टी जांच अभियान तेज कर दिया है। दमकल विभाग ने कई होटलों में निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाएं चेक कीं और कमियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 5 June 2026, 3:11 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar : दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जनपद में जिला प्रशासन और दमकल विभाग ने संयुक्त रूप से होटलों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, जिससे किसी भी संभावित अग्निकांड को रोका जा सके और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके।

होटलों में चला सघन जांच अभियान

दमकल विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न होटलों में पहुंचकर फायर सेफ्टी सिस्टम की बारीकी से जांच की। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, अलार्म सिस्टम, वायरिंग व्यवस्था, साइन बोर्ड और इमरजेंसी एग्जिट जैसी व्यवस्थाओं को परखा गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद होटल संचालकों को सुरक्षा मानकों के पालन की विस्तृत जानकारी भी दी।

कमियों पर होगी सख्त कार्रवाई

अधिकारियों ने कहा है कि यदि किसी भी होटल में फायर सेफ्टी से जुड़ी कोई भी कमी पाई जाती है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सुरक्षा मानकों पर पूरा ध्यान देना अनिवार्य होगा।

अभियान रहेगा लगातार जारी

दमकल विभाग के अनुसार यह चेकिंग अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं है बल्कि इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। सभी होटलों और रेस्टोरेंट्स को समय-समय पर जांच के दायरे में लाया जाएगा ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से पहले ही तैयारी पूरी रहे।

मुजफ्फरनगर : डग्गामारी और चालानों से परेशान बस संचालकों का प्रदर्शन, बोले- CM को सौंप देंगे बसों की चाबियां

दमकल अधिकारी का बयान

दमकल अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि दिल्ली अग्निकांड जैसी दुखद घटना के बाद यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि पहले से भी नियमित चेकिंग की जा रही थी, लेकिन अब इसे और अधिक सख्ती के साथ लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर छोटी-मोटी तकनीकी कमियां सामने आई हैं जिन्हें तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि होटल में फायर एग्जिट, सेंसर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की लगातार निगरानी की जाएगी। यदि कोई कमी दूर नहीं की गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।

 

Location :  Muzaffarnagar

Published :  5 June 2026, 3:08 AM IST

Advertisement