मुजफ्फरनगर : डग्गामारी और चालानों से परेशान बस संचालकों का प्रदर्शन, बोले- CM को सौंप देंगे बसों की चाबियां

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा योजना के तहत मिनी बस संचालकों ने एआरटीओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। संचालकों ने डग्गामारी वाहनों की बढ़ती समस्या, लगातार चालानों और रूट संचालन में बाधाओं को लेकर नाराजगी जताई। करीब 20 बसें परिसर में खड़ी कर प्रदर्शन किया गया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 June 2026, 11:44 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा योजना के तहत चल रही मिनी बसों के संचालन को लेकर गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय पर निजी बस संचालकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। करीब 20 बसें परिसर में खड़ी कर संचालकों ने विभागीय लापरवाही, लगातार चालानों और रूट संचालन में बाधाओं को लेकर नाराजगी जताई।

प्रदर्शन और आरोप

प्रदर्शन कर रहे बस संचालकों का कहना है कि विभागीय समन्वय की कमी के कारण उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि मुख्यालय तक रूट संचालन में बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं, जबकि ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार चालान किए जाने से आर्थिक नुकसान बढ़ गया है। इसके साथ ही बसों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। संचालकों का कहना है कि योजना का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।

बस मालिकों की पीड़ा

बस मालिक संजय मलिक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा योजना के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टेंडर लेकर बसों का संचालन शुरू किया था। उनका कहना है कि योजना की सफलता के दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध डग्गामारी वाहनों के कारण उनकी बसों को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं और लगातार घाटा बढ़ रहा है।

मुजफ्फरनगर में तांबा चोरी गैंग का भंडाफोड़ : फैक्ट्री के ही कर्मचारी निकले चोर, चार गिरफ्तार

एआरटीओ का बयान

वहीं, संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) अजय मिश्र ने बताया कि बस संचालकों की समस्याओं पर विभाग गंभीर है और रूट संचालन से जुड़ी दिक्कतों को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी रोडवेज के एआरएम से समन्वय किया गया है और जल्द समाधान निकालने की कोशिश होगी।

बस मालिक संजय मलिक ने कहा कि यह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना थी लेकिन स्थानीय स्तर पर सहयोग न मिलने के कारण यह लगातार नुकसान में जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याएं हल नहीं हुईं तो बस संचालन बंद करना पड़ेगा।

एआरटीओ अजय मिश्र

एआरटीओ अजय मिश्र ने बताया कि विभाग लगातार शिकायतों पर कार्रवाई कर रहा है और अवैध डग्गामारी के खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।

ड्राइवर अमजद

ड्राइवर अमजद ने कहा कि रोजाना की परेशानी और चालानों के कारण काम प्रभावित हो रहा है काफी।

 

Location :  Muzaffarnagar

Published :  4 June 2026, 11:44 PM IST

Advertisement