हिंदी
फायर सेफ्टी (Img : Google)
Maharajganj : कोल्हुई कस्बे में आग से सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने जब विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की पड़ताल की तो राहत भरी तस्वीर सामने आई। कई होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप और वाहन एजेंसियों में फायर सेफ्टी को लेकर पर्याप्त इंतजाम दिखाई दिए। जिससे यह साफ हुआ कि अब व्यापारी वर्ग सुरक्षा के प्रति पहले से ज्यादा सजग हो रहा है।
निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि अधिकतर रेस्टोरेंट और दुकानों में अग्निशमन यंत्र सही ढंग से लगाए गए हैं और उन्हें ऐसी जगह रखा गया है जहां जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। खासकर पेट्रोल पंपों और भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों में फायर एक्सटिंग्विशर की उपलब्धता और उनका रखरखाव संतोषजनक पाया गया। जिससे आपात स्थिति में बड़ी दुर्घटना को रोका जा सकता है।
कोल्हुई कस्बे के कई व्यवसायियों ने बताया कि अब फायर सेफ्टी को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी है। बाबा मोटर्स, कुमार मिष्ठान्न भंडार और एसके दरबार रेस्टोरेंट के संचालक मनोज मोदनवाल ने बताया कि उनके प्रतिष्ठानों में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों की नियमित जांच की जाती है और उनकी वैधता व कार्यक्षमता का समय-समय पर परीक्षण कराया जाता है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपयोग हो सके।
महाराजगंज में सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, पुलिस ने काटा 50 हजार का चालान
एमपी मोंटेसरी स्कूल के प्रबंधक देव अग्रहरि ने बताया कि उन्होंने अपने विद्यालय परिसर में सभी जरूरी फायर सेफ्टी सिस्टम स्थापित कर दिए हैं और ये पूरी तरह सक्रिय स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बेहद जरूरी कदम है जिसे पूरी गंभीरता से लागू किया गया है।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बताया कि हाल के वर्षों में हुई अग्निकांड की घटनाओं और प्रशासनिक सख्ती के बाद अब फायर सेफ्टी को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी है। लोगों का मानना है कि समय रहते सुरक्षा उपकरणों का उपयोग बड़े हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। फिलहाल कोल्हुई में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक तस्वीर सामने आई है, हालांकि नियमित निगरानी की आवश्यकता अभी भी बनी हुई है।
Location : Maharajganj
Published : 5 June 2026, 1:02 AM IST
Topics : Fire safety Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Petrol pump Safety Awareness Uttar Pradesh News