जल संकट पर अखिलेश यादव बोले- 2047 के सपने नहीं, आज पानी चाहिए

अखिलेश यादव ने चित्रकूट में जल संकट को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने जल जीवन मिशन, विकास कार्यों और नदियों की सफाई पर सवाल उठाते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 5 June 2026, 5:29 AM IST
google-preferred

Chitrakoot : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चित्रकूट में पानी की किल्लत और जनता की बदहाली को लेकर सरकार के विकास दावों को पूरी तरह फेल बताया और कई गंभीर आरोप लगाए।

जनता की परेशानी पर सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि चित्रकूट में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पानी के लिए तरस रहे हैं और उनकी हालत देखकर साफ हो जाता है कि भाजपा का विकास मॉडल जमीनी हकीकत में कहीं नजर नहीं आता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोग अब पूछ रहे हैं कि जब आज पीने का पानी नहीं मिल रहा तो 2047 के विकसित भारत का सपना कैसे पूरा होगा।

जल जीवन मिशन पर हमला

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में जल जीवन मिशन सिर्फ कागजों और दीवारों तक सीमित रह गया है। उनके अनुसार टंकियां या तो गिर रही हैं या फिर अधूरी पड़ी हैं, जबकि हर घर जल का नारा केवल पोस्टरों तक सीमित रह गया है।

बदायूं में अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टरों से सियासी बवाल, सपा ने खोला मोर्चा

भ्रष्टाचार और बजट पर आरोप

सपा प्रमुख ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बजट का बड़ा हिस्सा कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। इसी कारण कहीं पानी की टंकी गिर रही है तो कहीं पुल टूट रहे हैं और सड़कें खराब हो रही हैं।

नदियों की सफाई पर सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार मां गंगा और यमुना की सफाई में भी विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि नदियों की सफाई को लेकर ठोस काम नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट सपा सरकार की उपलब्धि है। यह नदियों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने का उदाहरण है।

Location :  Chitrakoot

Published :  5 June 2026, 5:22 AM IST

Related News

Advertisement