गोरखपुर में भूजल दोहन पर उठे सवाल, DM से अवैध समरसेबल और RO प्लांट पर कार्रवाई की मांग
गोरखपुर में तेजी से घटते भूजल स्तर को लेकर चिंता बढ़ गई है। राधिका देवी चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर अवैध समरसेबल पंपों, व्यावसायिक RO प्लांटों और कार वॉशिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग और जल संरक्षण को अनिवार्य करने की अपील की गई है।