कांग्रेस का नगर निगम पर हल्ला बोल, गंदे पानी, सड़कें और रैन बसेरों की समस्याओं को लेकर जताई नाराजगी

आगरा में कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। गंदे पानी, टूटी सड़कें और कम रैन बसेरों को लेकर नारेबाजी हुई। नगर आयुक्त की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द समाधान की चेतावनी दी।

Updated : 8 January 2026, 7:00 PM IST
google-preferred

Agra: शहर की बढ़ती समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नगर निगम भवन पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि शहर की समस्याओं के समाधान में नगर निगम लगातार विफल रहा है और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर आयुक्त की कार्यशैली पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने सबसे पहले नगर निगम के मुख्यालय में प्रवेश कर शहर की जनता की परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने नगर निगम के सामने गंदे पानी की समस्या, शहर की सड़कों में गड्ढे, कम बने रैन बसेरों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। अमित सिंह ने कहा कि "शहरवासियों को अब इंतजार नहीं करना चाहिए। यह नगर निगम का कर्तव्य है कि वह शहर की साफ-सफाई, सड़क, जल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दे।"

Agra News: चंबल परियोजना की पाइपलाइन बनी मौत का गड्ढा, मिट्टी में दबकर महिला समेत दो की मौत, 5 घायल

कांग्रेस नेताओं ने नगर आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त शहरवासियों की समस्याओं के प्रति लापरवाह हैं और समय पर समस्या समाधान नहीं कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि आज दोपहर एक बजे तक नगर आयुक्त कार्यालय नहीं आए और घर पर हीटर का आनंद ले रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नगर निगम जल्द शहरवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो कांग्रेस पार्टी नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।

"नगर निगम जागो", "गंदा पानी बंद करो के लगे नारे

कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम के मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी में प्रमुख रूप से "शहर हमारा, अधिकार हमारा", "नगर निगम जागो", "गंदा पानी बंद करो" जैसे नारे शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली और योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन केवल रिपोर्टिंग और आंकड़ों में व्यस्त है, जबकि आम जनता रोजमर्रा की समस्याओं से जूझ रही है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शहर में बढ़ती गंदगी, पानी की समस्या, टूट-फूट वाली सड़कें और कम संख्या में रैन बसेरों ने आम लोगों की जिंदगी को बेहद मुश्किल बना दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने तुरंत इन समस्याओं का समाधान नहीं किया तो पार्टी पूरे शहर में आंदोलन करेगी और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

अमित सिंह ने कहा कि "हम नगर निगम के सामने सिर्फ विरोध दर्ज कराने नहीं आए हैं, बल्कि हम चाहते हैं कि प्रशासन आम जनता के साथ संवाद करे और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने। यदि आवश्यक हो तो हम सभी कानूनी और लोकतांत्रिक माध्यमों का सहारा लेकर शहरवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।"

दो घंटे तक चला हल्ला बोल प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं का यह हल्ला बोल प्रदर्शन लगभग दो घंटे तक चला। प्रदर्शन के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है और यदि नगर निगम ने शहर की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में और भी बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

Agra News: एक प्लॉट, एक कार और एक…, अचानक आगरा में ऐसा क्या हुआ, फैली दहशत

अमित सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "शहरवासियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। हम हर स्तर पर उनके हक के लिए संघर्ष करेंगे। नगर निगम प्रशासन को चेतावनी है कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें।"

Location : 
  • Agra

Published : 
  • 8 January 2026, 7:00 PM IST

Advertisement
Advertisement