हिंदी
New Delhi: यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली में उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।
कांग्रेस कार्यालय के बाहर क्या हुआ?
डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उनका कहना है, "यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ़्तारी और आज रिमांड पर भेजना पूरी तरह गलत है, सरकार की पूरी मशीनरी को यूथ कांग्रेस पीछे लगाकर जिस तरह उदय भानु को 4 दिन की रिमांड दी गई, इसके विरोध में हमारा प्रदर्शन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई तक जारी रहेगा।" प्रदर्शन के दौरान "मोदी कंप्रोमाइज्ड" के नारे लगाए गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की और उन्हें काबू में किया।
क्यों भेजा उदय भानु को जेल?
आपको बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। उनकी गिरफ्तारी और इसके विरोध में हुए प्रदर्शनों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले AI समिट में शर्ट उतारकर मोदी सरकार के खिलाफ हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने उनको तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
Location : New Delhi
Published : 24 February 2026, 7:44 PM IST