यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, जानें क्यों आधी रात के बाद पुलिस ने लिया एक्शन?
यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को AI समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कल देर रात गिरफ्तार कर लिया। करीब 20 घंटे की पूछताछ के बाद सुबह-सुबह यह कार्रवाई की गई। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।