महराजगंज : BHMS छात्र अभिषेक वर्मा दो महीने से लापता, परिजनों ने थाने से लेकर SSP तक लगाई गुहार

महराजगंज निवासी BHMS छात्र अभिषेक वर्मा पिछले दो महीने से लापता हैं। 10 अप्रैल के बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर सहयोग न करने और गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मामला अब एसएसपी गोरखपुर तक पहुंच चुका है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 5 June 2026, 12:17 AM IST
google-preferred

Maharajganj : BHMS तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक वर्मा के लापता होने का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। करीब दो महीने से छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ गई है, जबकि कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

लापता होने की पूरी कहानी

महराजगंज जिले के रहने वाले अभिषेक वर्मा बदहलगंज स्थित शहीद राजा हरिप्रसाद होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों के अनुसार 9 अप्रैल तक उनसे सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन 10 अप्रैल के बाद अचानक उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और संपर्क पूरी तरह टूट गया। इसके बाद परिवार ने कई बार कॉल और संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

कॉलेज पहुंचकर हुआ खुलासा

परिजनों का कहना है कि 11 अप्रैल को अभिषेक के बड़े भाई ऋतिक वर्मा कॉलेज पहुंचे, जहां हॉस्टल का कमरा बंद मिला। जब कॉलेज प्रशासन से जानकारी ली गई तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर अभिषेक रात करीब 10 बजे कॉलेज गेट की ओर जाते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

Gorakhpur Family Dispute: जब टूटने की कगार पर पहुंच गया था एक पवित्र रिश्ता, तब महिला थाने में हुआ कुछ ऐसा कि…

परिजनों के गंभीर आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने और मदद मांगने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने कोई सहयोग नहीं किया। यहां तक कि जब परिवार दोबारा कॉलेज पहुंचा तो उन्हें परिसर से बाहर निकाल दिया गया। परिजनों का यह भी दावा है कि कॉलेज प्रशासन ने अन्य छात्रों को निर्देश दिया कि लापता छात्र के परिवार की मदद न करें, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

पुलिस और प्रशासन से गुहार

घटना के बाद बड़े भाई ऋतिक वर्मा ने बदहलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजन लगातार पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर अभिषेक की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। हाल ही में परिवार ने गोरखपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द छात्र को खोजने की अपील की है।

Location :  Gorakhpur

Published :  5 June 2026, 12:17 AM IST

Advertisement