बलिया कोर्ट डबल मर्डर केस : प्रशांत-अजय हत्याकांड में चार दोषी, बच्चों के विवाद ने ली थी दो जानें

बलिया के नरही थाना क्षेत्र में हुए प्रशांत गुप्ता और अजय वर्मा डबल मर्डर केस में अदालत ने चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है। 1 जनवरी 2025 को हुए इस हत्याकांड में अंतिम सजा 8 जून को सुनाई जाएगी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 5 June 2026, 2:46 AM IST
google-preferred

Ballia : प्रशांत गुप्ता और अजय वर्मा डबल मर्डर केस में अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर शराब दुकान के सामने हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में जिला सत्र न्यायाधीश ने चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है। जिससे पूरे क्षेत्र में एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया है।

घटना का पूरा मामला

यह वारदात 1 जनवरी 2025 की शाम की है। जब कोटवा नारायणपुर चट्टी स्थित शराब दुकान के सामने बच्चों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। जानकारी के अनुसार, स्कूली बच्चों के विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। यह धीरे-धीरे गंभीर झगड़े में बदल गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे थे दोनों युवक

इसी दौरान गांव के ही प्रशांत गुप्ता और अजय वर्मा मामले को शांत कराने पहुंचे थे। आरोपियों को यह बात नागवार गुजरी। बताया गया कि आरोपियों ने पहले से चल रहे विवाद में गुस्से में आकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से दोनों युवकों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

नए साल पर हुए दोहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, बलिया कोर्ट ने 4 आरोपियों को ठहराया दोषी

अदालत का फैसला

मामले की सुनवाई करते हुए जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने बिपिन उर्फ बिट्टू यादव, शिवम राय, प्रियांशु राय और रूद्रेश राय को दोषी करार दिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत ने फिलहाल सजा की तारीख 8 जून निर्धारित की है। जिस दिन अंतिम फैसला सुनाया जाएगा।

अधिवक्ता का बयान

अधिवक्ता संजीव सिंह ने बताया कि यह हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी और अदालत ने सभी तथ्यों को देखते हुए आरोपियों को दोषी माना है। उन्होंने कहा कि अगली तारीख पर वे फांसी की सजा की मांग करेंगे क्योंकि यह एक डबल मर्डर का गंभीर मामला है।

Location :  Ballia

Published :  5 June 2026, 2:32 AM IST

Advertisement