नए साल पर हुए दोहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, बलिया कोर्ट ने 4 आरोपियों को ठहराया दोषी

जिला सत्र न्यायालय ने नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर में 1 जनवरी 2025 को हुए दोहरे हत्याकांड में चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है। स्कूली विवाद में बीच-बचाव करने गए प्रशांत गुप्ता और अजय वर्मा की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई थी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 June 2026, 6:42 PM IST
google-preferred

Ballia : जिला सत्र न्यायाधीश बलिया अनिल कुमार झा की अदालत में नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर स्थित शराब दुकान के सामने पहली जनवरी 2025 की शाम हुए डबल मर्डर के मामले में सुनवाई करते हुए चार आरोपियों को दोषी सिद्ध पाते हुए जेल भेज दिया। वहीं सजा की तारीख 8 जून निर्धारित किया।

स्कूली विवाद ने लिया था खूनी मोड़

जानकारी के अनुसार नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर चट्टी स्थित शराब की दुकान के सामने 1 जनवरी 2025 की शाम कोटवा नारायणपुर निवासी जीतू के साथ स्कूली विवाद को लेकर बिट्टू यादव, शिवम राय, प्रियांशु राय और रूद्रेश राय लाठी-डंडा कुल्हाड़ी से मार रहे थे। यह देख कोटवा नारायणपुर निवासी प्रशांत गुप्ता एवं अजय वर्मा बीच-बचाव करने पहुंचे। इसके बाद चारों आरोपियों ने दोनों को कुल्हाड़ी से निर्मम तरीके से वार कर हत्या कर दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

अदालत ने इन चार आरोपियों को पाया दोषी

इस मामले में जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने सुनवाई करते हुए बिपिन उर्फ बिट्टू यादव पुत्र ललन यादव, शिवम राय पुत्र उमेश राय प्रियांशु राय पुत्र पवन राय, रूद्रेश राय पुत्र लाल उभयनारायण राय को दोषी पाते हुए जेल भेज दिया। वहीं अपने सजा के फैसले को सुरक्षित रखा। जिसकी तारीख 8 जून 2026 कोर्ट ने निर्धारित किया है। इस मामले में अधिवक्ता संजीव सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2025 की शाम निर्मम तरीके से दो लोगों की हत्या की गई थी। इसमें कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोष सिद्ध मानते हुए सजा की तारीख 8 जून निर्धारित की है। इस दिन हम लोग डबल मर्डर को देखते हुए फांसी सजा की मांग करेंगे।

Ballia: सभासदों ने ईओ और नगरपंचायत अध्यक्ष पर लगाये ये बड़े आरोप

अधिवक्ता की मांग - "डबल मर्डर के दरिंदों को मिले फांसी की सजा"

अधिवक्ता ने बताया कि स्कूल में बच्चों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें जीतू के परिजन प्रधानाचार्य से शिकायत किया था। प्रधानाचार्य ने बच्चों के गार्जियन को बुलाकर के शिकायत दर्ज की थी। जिससे खुश आरोपियों ने जीतू की पिटाई करने लगे। जिसमें बीच बचाव करने पहुंचे प्रशांत गुप्ता और अजय वर्मा की कुल्हाड़ी व डंडे से निर्मम तरीके से वार कर चारों ने हत्या कर दी थी।

Location :  Ballia

Published :  4 June 2026, 6:42 PM IST

Advertisement