हिंदी
सभासदों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Ballia: नगर पंचायत रतसर कलां के सभी सभासदों ने नपं अध्यक्ष अजय राजभर और अधिशासी अधिकारी गृदृल सिंह के खिलाफ लामबंद होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें दाेनों पर साजिश व कूट रचना कर 30 करोड़ रुपये अपने चहेते ठेकेदार को भुगतान कर गबन करने का आरोप लगाते हुए जांचकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेताया कि अगर अगर प्रकरण की जांचकर कार्रवाई नहीं होती है तो हम सभासदगण सामूहित रूप से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंंगे।
उल्लेख किया गया है कि नवसृजित नगर पंचायत को प्राप्त धनराशि प्रभारी स्थानीय निकाय के अनुमोदन के उपरान्त भुगतान किये जाने का नगर विकास शासन द्वारा निर्देश दिया गया है। लेकिन सभी निर्देशों का अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, प्रभारी स्थानीय निकाय द्वारा अपने लाभ के लिए झुठे व गलत कार्य अनुमोदन के बल पर गबन करने का काम किया गया है।
सभासदों ने नगर पंचायत रतसर कलां के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के विरूद्ध सरकारी पैसे के दुरूपयोग व लूट किये जाने का दोषी मानते हुए वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की हैं।
इस मौके पर नीरज कुमार, मनोज कुमार, रीता, अरसद नवाज, गोविंद सिंह, श्याम बिहारी, गिरिजा देवी, शिव कुमारी देवी, प्रशांत कुमार गुप्ता समेेत सभी सभासद मौजूद रहे।
Location : Ballia
Published : 24 May 2026, 2:51 AM IST
Topics : accused executive officer Ballia Councilors District Magistrate nagar panchayat chairperson