हिंदी
सपा नेता राजपाल कश्यप की प्रेस वार्ता
फतेहपुर: समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। इस दौरान फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, महामंत्री मंजरयार समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।
राजपाल कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने ही देश की राजनीति में बड़ा बदलाव किया है और भाजपा के विजयी रथ को रोकने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार कश्यप, निषाद और बिंद समाज अखिलेश यादव के साथ खड़ा है।
राजपाल कश्यप ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में PDA वर्ग से आने वाले नेताओं को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में PDA वर्ग के मंत्रियों को केवल राजनीतिक बयानबाजी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, ये उनके व्यक्तिगत आरोप हैं।
सपा नेता ने निषाद और मछुआरा समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर भी भाजपा सरकार पर सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि ओम प्रकाश राजभर और डॉ. संजय निषाद आरक्षण के मुद्दे पर कोई ठोस परिणाम नहीं ला पाए। उन्होंने निषादराज जयंती की छुट्टी, बालू-खनन पट्टे और फूलन देवी जयंती जैसे मुद्दों का भी जिक्र किया।
राजपाल कश्यप ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने शाहजहांपुर के विनोद साहनी हत्याकांड का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और सरकार की नीतियों से पिछड़े वर्गों में नाराजगी है।
Location : fatehpur
Published : 18 September 2026, 4:15 PM IST