महराजगंज में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, प्रशासन मौन

महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। आरोप है कि रोजाना दर्जनों ट्रालियों से मिट्टी निकालकर महंगे दामों पर बेची जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए हैं।

महराजगंज: जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहिया के डुमरी गांव में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव निवासी एक युवक  के खेत से प्रतिदिन बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। यह कार्य बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा है, जिससे न केवल सरकारी नियमों की अनदेखी हो रही है, बल्कि राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक रोजाना लगभग 20 से 25 ट्राली मिट्टी खेत से निकाली जाती है और उसे आसपास के इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल दिनदहाड़े चलता है, इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

महराजगंज: सोनौली में चोरों का आतंक, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी चोरी से दहशत

पर्यावरण को हो रहा भारी नुकसान

अवैध खनन के कारण जहां एक ओर खेतों की उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा है। लगातार मिट्टी निकालने से जमीन का स्तर असंतुलित हो रहा है, जिससे भविष्य में जलभराव और भूमि कटाव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रालियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।

दुबई की जेल में 18 महीने से है बंद…महराजगंज से पिता ने लगाई बेटे की वापसी की गुहार

शिकायत पर नहीं हो रही कोई कार्रवाई

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार इस मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वे बिना किसी डर के इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  3 May 2026, 8:01 PM IST

Advertisement