हिंदी
अम्बेडकरनगर में एक विकलांग व्यक्ति से मारपीट और उसकी पुत्री से छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया मामला 5 फरवरी का, पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू, जानें क्या है पूरा मामला…
विकलांग व्यक्ति ने लगाए सनसनीखेज आरोप
Ambedkar Nagar : जनपद अम्बेडकरनगर के थाना राधानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अन्दौली से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विकलांग व्यक्ति के घर पर हमला कर उसके साथ मारपीट किए जाने और उसकी पुत्री से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
ग्राम अन्दौली निवासी मंसूर पुत्र मोहम्मद महमूद ने राधानगर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह दोनों हाथों से विकलांग हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 5 फरवरी 2026 की रात गांव के ही नसमुद्दीन, तैफ ऐजाज, गुरुम और रहीशा समेत अन्य लोगों ने एकजुट होकर उनके घर पर हमला कर दिया।
मंसूर के अनुसार आरोपियों ने पहले उनके घर के दरवाजे पर ईंट-पत्थर चलाए, जिससे घर के बाहर अफरा-तफरी मच गई। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। विकलांग होने के कारण वह खुद को बचाने में असमर्थ रहे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
Ambedkar Nagar : जनपद अम्बेडकरनगर के थाना राधानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अन्दौली से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विकलांग व्यक्ति के घर पर हमला कर उसके साथ मारपीट किए जाने और उसकी पुत्री से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।#UPNews #Ambedkarnagar pic.twitter.com/pdkzJ6XM18
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 10, 2026
पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि झगड़े के दौरान आरोपियों में से एक व्यक्ति ने उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना से परिवार पूरी तरह सदमे में है। मंसूर ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने अलग से भी शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मंसूर ने बताया कि घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल राधानगर थाने को दी। सूचना मिलते ही रात में ही दरोगा और बीडीओ मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से पूछताछ की।
डिटॉक्स क्या होता है? इन 5 आयुर्वेदिक तरीकों से शरीर से बाहर निकलेगी गंदगी
पीड़ित मंसूर ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि यदि आगे कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आरोपियों की होगी। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह लगातार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।