हिंदी
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे फाटक पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक दीपक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के कारणों की जांच पुलिस और फायर विभाग कर रहा है।
Raebareli: उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब रेलवे फाटक के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और रेलवे फाटक के पास लोगों की भीड़ जुट गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, उन्नाव जिले के ओहार निवासी दीपक पुत्र सुरेंद्र सिंह अपनी कार से मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में रेलवे फाटक खुलने के बाद जैसे ही उन्होंने आगे बढ़ना शुरू किया, तभी कार के अगले हिस्से से अचानक ‘चट’ की तेज आवाज सुनाई दी। इसके तुरंत बाद कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए दीपक ने बिना देर किए कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे फाटक पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक दीपक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के कारणों की जांच पुलिस और फायर विभाग कर रहा है।
आधी रात अम्बेडकरनगर में इंसानियत शर्मसार, बेबस शख्स की दास्तां झकझोर देगी
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों ने फायर किट की मदद से आग बुझाने का प्रयास भी किया, ताकि आग ज्यादा न फैल सके।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर इंचार्ज मुकेश गिरी ने बताया कि राहगीरों से रेलवे फाटक पर कार में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम भेजी गई। समय पर कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
रेलवे फाटक के गेटमैन राजबहादुर ने बताया कि फाटक खुलने के बाद कार से आवाज आई और अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।
UP News: अमेठी में नाबालिक किशोरी के साथ फूफा ने किया ये बुरा हाल, जानें पूरी खबर
घटना के बाद कुछ समय के लिए रेलवे फाटक के आसपास यातायात प्रभावित रहा, हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से हालात जल्द सामान्य हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव किया जा सके।