रायबरेली में बड़ा हादसा टला: रेलवे फाटक पार करते वक्त लगी आग, पढ़ें पूरी खबर
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे फाटक पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक दीपक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के कारणों की जांच पुलिस और फायर विभाग कर रहा है।